फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिला ने दहेज प्रताडना का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डिकाडला की महिला ने सींक, ईसराना के अपने ससुराल वालों पर दहेज के प्रताड़ित करने व घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत मेें बबली ने बताया कि उसके पिता की करीब बारह वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। उसकी मां ने वर्ष 2015 में उसकी शादी महाबीर निवासी गांव सींक के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगेे। जिसमें उसका पति, सास, ननद सोनिया व नीता शामिल थे। साथ ही उन दोनों के पति भी मारपीट करते थे। ये सब मायके से और दहेज लाने की मांग करते थे। उसके परिजनों ने कई बार पंचायत कर आरोपियों को समझाया भी लेकिन वो नहीं माने। वर्ष 2019 में वह गर्भवती थी और ससुराल वालों ने मारपीट करते हुए उसे घर भी निकाल दिया था। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें