फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कांवड़ियों के खाने के लिए हर तरह के व्यंजन उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
- कांवड़ सेवा शिविर में कांवड़ियों के लिए किए गए हैं खास प्रबंध
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। यमुना से पानीपत में प्रवेश करते ही शिविर में कांवड़ियों के सोने और नहाने के साथ खाने के भी विशेष प्रबंध किए हैं। यहां व्रत के साथ सामान्य खाना भी तैयार है। कई शिविर में चिकित्सक के साथ दवाओं की भी व्यवस्था की गई है। कांवड़िये इन शिविरों में आराम करने के साथ खाना लेकर आशीर्वाद दे रहे हैं।
श्री शिव मनोकामना सेवा समिति की ओर से सनौली रोड बलजीत नगर नाके के पास शिविर लगाया जाता है। शिविर वीरवार को शुरू किया जाएग। प्रधान तरुण छौकरा ने बताया कि वे यहां 17 साल से शिविर लगा रहे हैं। यहां 200-300 कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था हर साल की जाती है। दो चिकित्सक 24 घंटे शिविर में रहते हैं। यहां कांवड़ियों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ उनको दर्द की दवा दी जाती है। व्रतधारियों के लिए टिक्की, गोल गप्पे, ड्राई फ्रूट की चाट व फल की चाट बनाई जाती है। वहीं भोजन में दाल-चावल, पनीर, खीर व हलवा बनाया जाता है। यहां लगातार रसोई चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दत्ता कॉलोनी के बाहर शिविर शुरू
शिव कांवड़ सेवा समिति दत्ता कॉलोनी द्वारा बुधवार को असंध रोड पर 20वां कांवड़ सेवा शिविर शुरू किया। पंडित भागवत शर्मा ने हवन कराया। प्रमुख सदस्य डॉ. सतीश शर्मा व विनोद खर्ब ने बताया कि इस बार 20वां शिविर लगाया है। इसमें कॉलोनी के लोगों का पूरा सहयोग रहता है। कॉलोनी के लोग आगे आकर सेवा कार्य करते हैं। यहां फल, दूध व चाय से कांवड़ियों की सेवा की जाती है। इस मौके पर डॉ. चांद दलाल, कुलदीप जावला, इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, धर्मबीर कश्यप, तरसेम, रोशनलाल, सुरेंद्र शर्मा, बबलू कादियान व बिल्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें