सनौली। डीएसपी सतीस वत्स, एसएचओं राजबीर सिंह से कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर सनौली थाना का हरिया?
- फोटो : panipat
30 जुलाई को शिवरात्रि पर्व को लेकर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार शाम एसपी सुमित कुमार, डीएसपी सतस वत्स, एसएचओ राजबीर सिंह सनौली थाने के साथ लगते चर्तुभुर्ज गोशाला में कांवड़ सुरक्षा का जायजा लिया।
गोशाला संचालक व पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन राकेश गुप्ता ने गोभक्तों के साथ एसपी सुमित कुमार व डीएसपी सतीस वत्स का गोमाता की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। एसपी सुमित कुमार गोशाला में चल रहे कांवड़ भंडारे में भक्तों के सुविधाओं की सराहना की। इस के बाद एसपी सुमित कुमार ने डीएसपी सतीस वत्स और एसएचओ राजबीर सिंह सनौली को कहा कि कांवड़ सुरक्षा के लिए सभी मुस्तैदी से ड्यूटियां दें। इस दौरान डीएसपी सतीस वत्स ने हरियाणा-यूपी बार्डर पर जायजा लिया। उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था व कांवड़ियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।