फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 17 में ठेकेदार बिना उखाड़े बना रहा सड़क, कमिश्नर को शिकायत

विज्ञापन
पानीपत। उखाड़ी गई सड़क को पक्का करती जेसीबी । - फोटो : panipat
विज्ञापन
वार्ड 17 स्थित आजार नगर में ठेकेदार सड़क के ऊपर सड़क बना रहा था, जिसको कॉलोनी निवासियों ने प्रदर्शन कर रुकवा दिया। कॉलोनी निवासियों ने ठेकेदार के खिलाफ सीएम विंडो, उपायुक्त व आयुक्त से शिकायत कर उसकी पेमेंट रोकने व उसे ब्लैक लिस्ट करने की मांग की है। वहीं उनका आरोप है कि पार्षद को बोल कर बुलाया तो वह भी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी संतोष, अंगूरी, प्रेम, राहुल, उत्तम कुमार, सुदेश, मोहिता, रविना, गीता, चंद्रो, शकुंतला, सुरेंद्र, कविता देवी, सविता व चंद्रो देवी आदि का कहना है कि उनकी कॉलोनी में पहले ही सड़क बनी हुई। इसके बावजूद भी ठेकेेदार सड़क के ऊपर सड़क बनाने के लिए रोड़ी डाल रहा है। जबकि नियमानुसार कोई भी ठेकेदार सड़क के उपर सड़क नहीं बना सकता। पहले उसे पुरानी सड़क को उखाड़ना होता है, ताकि सड़क को मजबूती से बनाया जा सके। जबकि ठेकेदार पुरानी सड़क को उखाड़े बगैर ही सड़क बना रहा है। इस फैसले से केवल और केवल सड़क ऊंची होगी, न कि सड़क को पक्का किया जाएगा। कॉलोनी निवासियों का कहना है कि ठेकेदार को सड़क उखाड़ कर उसके ऊपर रोड़ी डालने चाहिए, ताकि उसका लेवल उपर उठने की बजाय समान तल पर रह सके। उन्होंने ठेकेदार को रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना, लेकिन जब उन्होंने एकजुट होकर ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया, तब वह काम को अधूरा छोड़कर चला गया। इस मामले में कॉलोनी निवासियों ने सीएम विंडो, उपायुक्त सुमेधा कटारिया व आयुक्त ओम प्रकाश को शिकायत देकर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की है।
जनता जैसा चाहेगी, उसी आधार पर बनेगी सड़क : प्रमोद देवी
नगर निगम पानीपत के वार्ड 17 की पार्षद प्रमोद देवी ने कहा कि आजाद नगर के निवासी जिस प्रकार से सड़क बनवाना चाहते हैं मैं उनके साथ हूं। मंगलवार को सड़क को उखाड़कर बनाया जाएगा, ताकि जनता की सहमति हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें