फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीसीएमएस से जुड़ेंगी शहर की स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
पानीपत शहर। - फोटो : samvad
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक नगरी में स्ट्रीट लाइटें सीसीएमएस (सेंट्रलाइज कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम) से जोड़ी जाएंगी। इसका नियंत्रण नगर निगम कार्यालय में होगा।
विज्ञापन

लाइटों की मरम्मत और जरूरत को यही से देखा जा सकेगा। इस पर करीब 52 करोड़ का प्रस्ताव शहरी स्थानीय विभाग के निदेशक के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। इसके साथ शहर में मुख्य स्थानों पर करीब 400 अति आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

दोनों प्रोजेक्ट के धरातल पर आने के बाद शहर की सूरत बेहतर होगी। शहर में अभी 35 से 40 हजार स्ट्रीट लाइटें हैं। ये लाइटें अलग-अलग क्षेत्र में बिजली के खंभे से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में लाइटों को ऑन और ऑफ करने का कोई समय नहीं है, इसके साथ नगर निगम के पास बिजली खपत और लाइटों की संख्या का पूरा रिकॉर्ड भी नहीं है। बिजली निगम औसत के आधार पर बिल लेता है। नगर निगम ने इस सबको देखते हुए स्ट्रीट लाइटों को सीसीएमएस आधारित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें