फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एग्री स्टैक से बनेगी किसानों की डिजिटल पहचान, 27,799 का पंजीकरण पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
18,210 किसानों का पंजीकरण बाकी, लक्ष्य पूरा करने के लिए गांवों में मुनादी कराएगा प्रशासन
विज्ञापन

-सरपंचों और नंबरदारों की मदद लगेगा प्रशासन,

माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। जिले में किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए एग्री स्टैक फार्मर पंजीकरण अभियान तेज किया गया है। अब तक 27,799 किसानों का पंजीकरण हो चुका है, जबकि 18,210 किसानों का पंजीकरण बाकी है। शत-प्रतिशत पंजीकरण के लिए प्रशासन सरपंचों और नंबरदारों की मदद लेगा। गांवों में मुनादी कराने के साथ व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिए भी किसानों को जागरूक किया जाएगा।

जिला सचिवालय में सोमवार को कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अभियान की प्रगति की समीक्षा की और शेष किसानों का पंजीकरण पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि एग्री स्टैक के तहत किसानों की डिजिटल पहचान और उनकी कृषि भूमि का रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध होगा। इससे कृषि संबंधी सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पात्र किसानों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 46 हजार से अधिक किसान पंजीकृत हैं। इनमें से 27,799 का एग्री स्टैक पंजीकरण पूरा हो चुका है। शेष किसानों से भी जल्द पंजीकरण कराने की अपील की गई है, ताकि भविष्य में योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी न हो।
विज्ञापन


उपायुक्त ने सरपंचों और नंबरदारों से अभियान में सहयोग करने को कहा। कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी तालमेल से गांवों में किसानों तक पहुंचने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीएम मनदीप कुमार, समालखा एसडीएम अमित कुमार, इसराना एसडीएम नवदीप नैन, नगराधीश टीनू पोसवाल और कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. बलवंत सहारण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें