फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बीजों की गुणवत्ता पर कृषि विभाग सख्त, 10 सैंपल जांच के लिए भेजे

Fri, 09 Oct 2026 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत वीरवार को कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुहाड़ के नेतृत्व में जिले में बीज विक्रय केंद्रों पर सैंपलिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान इफको सेंटर और हरियाणा बीज विकास निगम से गेहूं व चने के बीज के कुल 10 सैंपल लिए गए। इनमें गेहूं के नौ और चने के बीज का एक सैंपल शामिल है। सभी सैंपलों को गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अभियान के तहत कृषि विभाग की टीम ने सबसे पहले इफको सेंटर का निरीक्षण किया। यहां से गेहूं के बीज के पांच सैंपल लिए गए। ये बीज बिना वैरायटी का उल्लेख किए जिले के किसानों को सप्लाई किए जा रहे थे। इसके बाद टीम ने हरियाणा बीज विकास निगम से गेहूं के चार और चने के बीज का एक सैंपल लिया।

एसडीओ डॉ. देवेंद्र कुहाड़ ने बताया कि सभी 10 सैंपल गुणवत्ता जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही संबंधित बीजों पर सब्सिडी देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बीजों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की ओर से सैंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज मिल सकें।
विज्ञापन


एसडीओ डॉ. देवेंद्र ने किसानों से बीज या अन्य कृषि सामग्री खरीदते समय दुकानदार से बिल अवश्य लेने का आह्वान किया। बिल होने से खरीद का रिकॉर्ड रहता है और किसी प्रकार की शिकायत होने पर कार्रवाई में मदद मिलती है। किसानों को बीज खरीदते समय उसकी किस्म और गुणवत्ता से संबंधित जानकारी भी जरूर जांचनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें