पानीपत। अग्रवाल संगठन भाजपा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का सम्मान करेगा। संगठन 108 प्रकार के फूलों के 108 माला पहनाएगा। ये फूल कोलकाता और विदेश के होंगे।
अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष विकास गोयल ने कहा कि अग्रवाल समाज के लिए डॉ. अर्चना गुप्ता का भाजपा हरियाणा का प्रदेशाध्यक्ष बनना हर्ष का विषय है। संगठन सेक्टर 24 स्थित अग्रवाल भवन में अभिनंदन समारोह करेगा। इसमें 108 तरह की फूलों से डॉ. अर्चना गुप्ता का 108 तरह की फूलमाला से स्वागत किया जाएगा। यह फूलमाला कोलकाता व विदेश से मंगवाई जाएंगी। इनके साथ राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया का भी अभिनंदन किया जाएगा। अग्रवाल संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक गर्ग ने बताया कि सम्मान समारोह के लिए पूरे प्रदेश के अग्रवाल भाइयों को निमंत्रण दिया जाएगा।