फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वार्डबंदी के बाद अब मतदाता सूची काम लगभग तय, सात दावे और आपत्ति दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम की वार्डबंदी के बाद मतदाता सूची का काम लगभग तय हो गया है। मतदाता सूची को लेकर मात्र सात लोगों ने दावे और आपत्ति दर्ज कराए हैं। प्रशासन द्वारा अगले तीन दिनों में संबंधित को व्यक्तिगत रूप से बुलाकर समाधान किया जाएगा। इसके बाद निगम चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी जाएगी। जानकारों का मानना है कि मार्च में निगम चुनाव कराए जा सकते हैं। निगम क्षेत्र में 3,90,531 मतदाता हैं। इनमें 2,17,070 पुरुष और 1,86,539 महिला मतदाता हैं। यानी 55.58 प्रतिशत पुरुष मतदाता हैं।

नगर निगम में नई वार्डबंदी गत महीने तय कर दी गई हैं। इसको लेकर करीब 46 दावे और आपत्ति दर्ज की थी। कमेटी ने इनमें 38 को सही माना था। इनको व्यक्तिगत सुनवाई में शामिल किया था। इसके बाद नगर निगम की मतदाता सूची तैयार की थी। इसको लेकर सोमवार को दावे और आपत्ति दर्ज करने का अंतिम दिन रहा। उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में दावे और आपत्ति दर्ज कराने का फैसला लिया था। यहां सोमवार तक सात दावे और आपत्ति दर्ज की गई हैं। पूर्व पार्षद अतर सिंह रावल ने अपने वार्ड का एक बूथ छूट जाने का दावा किया है। उन्होंने इसको जोड़ने की मांग भी की है। वहीं एक व्यक्ति ने अपना वोट अपने परिवार से अलग होने की बात कही है।
विज्ञापन



बॉक्स
तीन दिन में होगी सुनवाई
मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियों की सुनवाई चार से छह फरवरी तक की जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त लोगों से व्यक्तिगत रूप से उनके दावे और आपत्तियों को सुनेंगे। उनके दावे और आपत्ति सही मिलने पर रिपोर्ट बनाकर उपायुक्त और शहरी स्थानीय निकाय विभाग को दी जाएगी। इसके बाद कोई दावा या आपत्ति बाकी रहता है तो उपायुक्त इसकी सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन


इस वार्ड में इतने मतदाता
वार्ड मतदाता

1 13276

2 18213
3 17440
4 14039
5 14928
6 12324
7 12138
8 10151
9 16998
10 18593
11 16260
12 14542
13 14420
14 18420
15 21132
16 11485
17 16314
18 12699
19 14664
20 23287
21 11409
22 18251
23 13081
24 18182
25 16227
26 18428

-
वर्जन : नगर निगम की मतदाता सूची को लेकर सात दावे और आपत्ति दर्ज की गई हैं। इनकी व्यक्तिगत रूप से सुनवाई की जाएगी। इसमें कोई तथ्य सही मिलते हैं तो यथासंभव परिवर्तन किया जाएगा।
डॉ. पंकज, अतिरिक्त उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें