फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तीन दिन बाद स्थानीय रूटों पर दौड़ीं बसें यात्रियों को मिली राहत

विज्ञापन
बस अड्डा। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। पिछले तीन दिनों से लोकल रूटों पर बसों की कमी के कारण परेशान हो रहे यात्रियों को राहत मिल गई। रोडवेज विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी के लिए कुरुक्षेत्र भेजी गई बसों के लौटने के बाद सोमवार से रूटों पर बसों का संचालन सामान्य हो गया है। बस सेवा बहाल होने से रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों और कामकाजी लोगों ने राहत मिली है।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी के चलते रोडवेज की 16 बसों को कुरुक्षेत्र भेजा गया था। इन बसों के तीन दिनों तक बाहर रहने के कारण लोकल रूटों पर बसों की संख्या कम हो गई थी, इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। कई यात्रियों को समय पर बस नहीं मिल पा रही थी जिसके कारण उन्हें निजी वाहनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा। खासकर सुबह और शाम के समय बसों की कमी अधिक महसूस की गई जब दैनिक यात्री बड़ी संख्या में सफर करते हैं।
यात्री मीना और साहिल ने बताया कि बसें कम होने के कारण उन्हें लंबे समय तक बस स्टैंड और लोकल स्टॉप पर इंतजार करना पड़ रहा था। कई बार बसें पूरी तरह भरी हुईं आती थीं जिससे लोगों को अगली बस का इंतजार करना पड़ता था, इससे नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें आईं। नियमित बस सेवा बहाल होने से उन्हें काफी सुविधा मिली है, ऐसे अवसरों पर लोकल रूटों की व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए विभाग को पहले से ही बेहतर योजना बनानी चाहिए । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें