पानीपत। अमेरिका के बाद मेक्सिको के भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने से पानीपत के निर्यातकों को बड़ा झटका लगा है। अब मेक्सिको के साथ अमेरिका माल भेजने का एक रास्ता भी बंद हो गया है। ऐसे में निर्यातकों की मुश्किल बढ़ गई हैं, इससे पहले ही अमेरिका के टैरिफ लगाने से पानीपत का निर्यात 20 प्रतिशत ही चल रहा है।
पानीपत से हर साल करीब 20 हजार करोड़ रुपये का निर्यात होता है। इसमें अकेला 10 हजार करोड़ अमेरिका में होता था। यानी पानीपत के टेक्सटाइल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ी मंडी अमेरिका थी। अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था। अमेरिकी बायर्स ने अपनी शर्त थोपना शुरू कर दिया था। पानीपत के निर्यातकों ने शर्त मानने से इन्कार कर दिया था और नए ऑर्डर लेने से पीछे हट गए थे। अब पानीपत से अमेरिका का निर्यात 80 प्रतिशत तक घट गया है। यह अब मात्र 20 प्रतिशत की रह गया है। कुछ निर्यातक अब मेक्सिको के रास्ते उत्पाद भेज रहे थे। इसके अलावा मेक्सिको भारतीय उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 20 प्रतिशत मार्केट का हिस्सा है। अब मेक्सिको ने नए साल से भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। उद्यमी गुलशन मल्होत्रा ने बताया कि अमेरिका और मेक्सिको में सबसे अधिक निर्यात होता है। मेक्सिको में 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने से निर्यातकों को बड़ा झटका लगा है।
दूसरे देशों में नहीं मिल पा रही मार्केट
निर्यातक अमेरिका से व्यापार कम होने के बाद दूसरे देशों में मंडी तलाश कर रहे हैं। यूरोप के कई देशों में पानीपत के टेक्सटाइल की मांग है। निर्यातक मेक्सिको देश में भी अपने उत्पाद भेज रहे थे। यहां अंतरराष्ट्रीय बाजार की करीब 20 प्रतिशत खपत थी। निर्यातक मेक्सिको के रास्ते अमेरिका में भी सामान भेज रहे थे। हैंडलूम एक्सपोर्ट मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के प्रधान रमेश वर्मा ने बताया कि निर्यातकों के सामने कई तरह की चुनौती पहले से ही थी। अब अमेरिका के बाद मेक्सिको देश से भी व्यापार बंद हो जाएगा। उनको दूसरे विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं। इसमें भी अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है।
अमेरिका के बाद मेक्सिको में दूसरे नंबर का निर्यात होता था। कुछ निर्यातक मेक्सिको के रास्ते भी अमेरिका उत्पाद भेजते थे। अब मेक्सिको देश में 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने से एक और देश से निर्यात घट जाएगा।
- विनोद धमीजा, प्रधान, हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स पानीपत चैप्टर।