फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्टरी के सामने से मोटरसाइकिल चोरी

Sun, 14 Dec 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में वाहन चोरों ने फैक्टरी के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। शुक्रवार को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ऊझा गांव निवासी सोनू ने बताया कि वह सेक्टर-29 पार्ट-2 में एक फैक्टरी में काम करता है। शुक्रवार सुबह वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर फैक्टरी में गया था। जब वह लंच में बाहर आया तो देखा की उसकी मोटरसाइकिल फैक्टरी के बाहर से गायब थी। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर वाहन चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फैक्टरी में काम करने गई किशोरी लापता, एक युवक पर शक
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र से एक किशोरी फैक्टरी में काम करने के लिए घर से निकली थी। जिसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों ने फैक्टरी में ही काम करने वाले एक युवक पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। व्यक्ति ने थाने में शिकायत देकर बताया कि वह मूल रूप से यूपी के बदायूं जिले के रहने वाले हैं। उनके पास दो लड़की और एक लड़का है। बड़ी लड़की फैक्टरी में काम करती है। शुक्रवार को वह घर से काम करने के लिए गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। उसके साथ फैक्टरी में एक युवक भी काम करता था। जिसका घर पर भी आना-जाना था। उन्हें शक है कि युवक उनकी लड़की को बहलाकर ले गया है। थाना चांदनीबाग प्रभारी महिपाल ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें