फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसानों का आंदोलन खत्म होने के बाद पुराने रूट से दौड़ी ट्रेनें, यात्रियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पंजाब में शंभु बॉर्डर के पास किसान आंदोलन के कारण बाधित चल रहा रेलवे यातायात 34 दिन बाद पटरी पर लौटने लगा है। किसान आंदोलन खत्म होने के साथ ही ट्रेनों का परिचालन पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनु़सार ही कर दिया गया है जिससे ट्रेनों का संचालन पुराने रूट से शुरू हो गया है। ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से औद्योगिक नगरी के यात्रियों को राहत मिली है। हालांकि आंदोलन खत्म होने के बाद पहले दिन लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटाें देरी से चली जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ट्रेनों का परिचालन बेहतर होगा।
विज्ञापन




किसान आंदोलन के चलते रेलवे ने दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली नौ ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया था, वहीं 10 ट्रेनों को दूसरे मार्ग से चलाया जाने लगा था। जिससे पानीपत के यात्रियों को दिल्ली व अंबाला, लुधियाना, माता वैष्णों देवी की तरफ आवागमन करने में खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर रवाना किया जा रहा था जिससे औद्योगिक नगरी के यात्रियों को अपने गंंतव्य जाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही थी। ट्रेनों का परिचालन बाधित होने से यात्री बसों व निजी वाहनों का सहारा ले रहे थे। अब 34 दिन बाद ट्रेनों का परिचालन इस रूट पर शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि ट्रेनों के परिचालन शुरू होने के बाद भी मंगलवार को पांच ट्रेनें रद्द रही।


वर्जन-
किसान आंदोलन के खत्म होने के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ा किया गया था। जिस कारण कुछ ट्रेनों पहले दिन अपने निर्धारित समय से देरी से चली हैं। जल्द ही ट्रेनों का परिचालन समय पर कर दिया जाएगा। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दीपक कुमार, मुख्य जन संपर्क अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें