फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नवजात की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। गांव बापौली में गोयला रोड पर स्थित एक अस्पताल में प्रसव के 4 घंटे बाद ही नवजात बच्ची की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। स्टॉफ पर लापरवाही के आरोप लगाए, तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बापौली थाने पर बुलाया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 11 बजे गन्नौर के पटेल नगर निवासी नरेश कुमार ने अपनी पुत्रवधू साक्षी को प्रसव पीड़ा होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार तड़के तीन बजे साक्षी ने बेटी को जन्म दिया। जन्म के 4 घंटे बाद ही बच्ची की मौत हो गई। इससे नाराज परिजन ने लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। नरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सक व स्टाफ की लापरवाही के चलते नवजात बच्ची की जन्म के चार घंटे बाद ही मौत हो गई है। जांच अधिकारी एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया गया है। अंजू अस्पताल के मैनेजर रोहित ने बताया कि अस्पताल में महिला का पहले उपचार चल रहा था। रात को अचानक बच्ची की तबीयत बिगड़ने निजी अस्पलात में दिखाया गया था। दोपहर बाद तीन बजे बच्ची की मौत हो गई हैं। अस्पताल के डाक्टरों की कोई लापरवाही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें