फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मासिक शुल्क लेकर ठेकेदार ने एलिवेटेड हाईवे के नीचे पार्किंग बीच में छोड़ी

Sun, 04 Jan 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
एलिवेटेड हाईवे के नीचे पार्किंग में खड़ी गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। ठेकेदार ने एलिवेटेड हाईवे के नीचे पार्किंग को घाटे का सौदा बताकर बीच में ही छोड़ दी। रेडक्रॉस सोसाइटी ने बोली में शामिल निकटतम ठेकेदार को पार्किंग का ठेका दे दिया।
दूसरे ठेकेदार ने दो जनवरी को ही पार्किंग संभाल ली और वाहन चालकों से महीने के पास की शुल्क लेनी शुरू कर दी। वाहन चालकों ने इसका विरोध किया। आरोप है कि पुराना ठेकेदार जनवरी महीने के पास के पैसे ले चुका है। वहीं नए ठेकेदार ने फिर से पैसे लेने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि नया ठेकेदार 100 रुपये अधिक वसूल रहा है, इसके चलते शनिवार को भी पूरा दिन वाहन चालकों व ठेकेदार के लोगों के बीच बहसबाजी चलती रही। रेडक्रॉस सोसाइटी ने इसकी पड़ताल करने की बात कही है।
एलिवेटेड हाईवे के नीचे पार्किंग का ठेका रेडक्रॉस सोसाइटी देती है। पुराने ठेकेदार ने 31 दिसंबर को ठेका छोड़ दिया। रेडक्रॉस सोसाइटी ने बोली के समय दूसरे बड़ी बोली लगाने वाले इसराना के राजेश से संपर्क किया। उनको एलिवेटेड हाईवे के नीचे की पार्किंग संभालने के बारे में चर्चा की। रेडक्रॉस सोसाइटी ने राजेश को पार्किंग दे दी। इस बीच पुराना ठेकेदार वाहन चालकों से मासिक मास के रूप में जनवरी महीने के पैसे ले गया।
विज्ञापन

नए ठेकेदार ने दो जनवरी को पार्किंग का काम संभाला। उन्होंने एलिवेटेड हाईवे के नीचे वाहन चालकों से अपने तय रेट अनुसार वसूली करना शुरू कर दिया। वाहन चालकों ने इसका विरोध किया। पार्किंग स्थल पर शनिवार को भी पार्किंग ठेकेदार के कारिंदों व वाहन चालकों के बीच तकरार चलती रही। ठेकेदार के कारिंदे शाहपुर गांव के पंकज ने बताया कि वे नियमानुसार वाहनों से चार्ज ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें