फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिफाइनरी के पास बालाजी कॉलोनी में मारपीट कर 50 हजार और सोने की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत रिफाइनरी के नजदीक बालाजी कॉलोनी में दुकानदार सूरजभान और उनके छोटे बेटे पर हमला कर 50 हजार की नकदी और सोने की चेन लूट ली। दुकानदार ने इसके आरोप अपने बड़े बेटे और उसके सात-आठ साथियों पर लगाए हैं। आरोप हैं उनका बड़ा बेटा मूल गांव में घर के सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ चुका है। थाना सदर पुलिस ने इसमें विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोनीपत के रमड़ा गांव के सूरजभान ने थाना सदर पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनके रिफाइनरी के नजदीक बोहली गांव के पास बालाजी कॉलोनी में लेबर क्वार्टर हैं। वह 25 मई की रात करीब नौ बजे अपनी किराने की दुकान पर राशन दे रहा था। उसी समय उसका बड़ा बेटा अनिल व भतीजा अंकुश और सात-आठ अन्य लोग दुकान पर आए। वे दोनों ने रिवाल्वर व देशी कट्टा ले रहे थे। उन्होंने आते ही उसके व उसके दूसरे बेटे साहिल पर तान दिए। उनमें से कुछ ने मुंह पर कपड़े लपेट रखे थे। वे चाकू व डंडे लिए हुए थे। उन्होंने आते ही उनसे तीन मोबाइल छीने। इसके बाद उसके व उसके बेटे साहिल पर चाकू व डंडों से हमला किया। उनमें से कुछ ने दुकान के गल्ले से 40-50 हजार व गले से सोने की चेन छीन ली। उसने आरोप लगाया कि उनका इरादा उसे व मेरे बेटे को जान से मारने का था। काॅलोनी में किसी ने आवाज लगा दी। उसकी आवाज सुनकर लेबर क्वार्टर में रहने वाले लोग आए। इस दौरान लेबर के दो और लोगों को भी चोट आई। उसने आरोप लगाया कि अंकुश ने इस हमले से एक-दो दिन पहले रमड़ा गांव स्थित घर में सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए थे। जिसकी रिकॉर्डिंंग भी है। वे गोहाना थाना में इसकी लिखित शिकायत दे चुके हैं। वहां पर अंकुश ने उसके बेटे साहिल को जान से मारने की धमकी दी थी। अनिल ने साहिल को पचपदरा बाडमेर में गुंडों से मरवाने की भी कोशिश की थी। अनिल व अंकुश से उसे व उसके बेटे साहिल को जान का खतरा है। अनिल व अंकुश दोनों अवैध हथियार रखते हैं। अंकुश से गोहाना पुलिस में कट्टा बरामद किया था। साहिल का इलाज बरसत रोड स्थित एक अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। थाना सदर पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई प्रवीण ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इसमें विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें