फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। अशोक विवाह कॉलोनी में पत्नी से कहासुनी होने पर युवक बिलाल (20) ने शुक्रवार रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात को उनका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। थाना किला की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। शनिवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

किला थाना प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि शुक्रवार की आधी रात को सूचना मिली कि अशोक विहार कॉलोनी में एक युवक बिलाल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई गई। परिजनों ने बताया कि बिलाल ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच में किसी बात पर विवाद हो गया था। जिसके बाद बिलाल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें