फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 18 साल बाद गूंजी किलकारी, दो घंटे बाद थमी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सनौली रोड स्थित एक अस्पताल में प्रसव के दो घंटे बाद ही नवजात की मौत हो गई। सनौली खुर्द गांव का इरफान अपनी पत्नी को जांच के लिए अस्पताल लाया था। जहां पर चिकित्सक ने तुरंत प्रसव कराने को कहा था। देर रात दो बजे नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। इरफान का कहना है कि निकाह के 18 साल बाद उनके घर में संतान पैदा हुई थी।
विज्ञापन

सनौली खुर्द के इरफान ने बताया कि वीरवार को वह अपनी गर्भवती पत्नी को सनौली रोड के एक अस्पताल में पत्नी को दिखाने के लिए गया था। वह करीब 12 बजे अस्पताल में पहुंचा था। इसके बाद चिकित्सक ने कहा कि आज ही प्रसव कराना होगा। अस्पताल के स्टाफ ने प्रसव की तैयारी कर ली। वीरवार देर रात को करीब 12 बजे गुलिस्ता ने एक बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि जन्म के दो घंटे बाद तक उन्हें जज्जा-बच्चा से मिलने नहीं दिया गया। रात को करीब दो बजे बच्चे की हालत गंभीर होने की बात कहकर उन्हें वहां से भेज दिया। जिसके बाद वह दीक्षा अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह बच्चे को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर चिकित्सक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उधर, पुलिस ने नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
शादी के 18 साल बाद हुई थी संतान ः इरफान ने बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। करीब 18 साल पहले उसने गुलिस्ता से दूसरा निकाह किया था। निकाह के बाद से ही उनकी कोई संतान नहीं थी। संतान के लिए उन्होंने काफी प्रयास किए और मन्नत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें