फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अधिवक्ताओं को अदालत परिसर में मिलेगी डाकघर की सुविधा

विज्ञापन
कोर्ट परिसर में खोली गई डाकघर की शाखा। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। अधिवक्ताओं को अब डाक भेजने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। अब अदालत परिसर में ही अधिवक्ताओं को डाकघर की सुविधा मिलेगी। पुराने भवन में गेट के पास ही एक कमरे में डाकघर की नई शाखा स्थापित की गई है।
विज्ञापन

इसी सप्ताह इसका उद्घाटन कराने की तैयारी है। अधिवक्ताओं को डाकघर से जुडे कार्य आए दिन करने पड़ते हैं, जिस कारण अधिवक्ताओं को डाकघरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। वर्तमान में अधिवक्ता या तो मुख्य शाखा और या फिर लाल बत्ती स्थित डाकघर पर पहुंचकर अपने काम करने पड़ते हैं, जिससे उनका काफी समय बर्बाद होता है। इसी समस्या को देखते हुए जिला बार एसोसिएशन द्वारा डाक अधीक्षक को प्रार्थनापत्र सौंपकर अदालत परिसर में ही डाकघर से जुड़ीं सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की थी। बार एसोसिएशन की मांग पर अधिवक्ताओं के चैंबरों की पुराने भवन में डाक शाखा स्थापित की गई है। स्थापना से जुड़ा सभी काम पूरा हो चुका है। डाकघर की आईडी भी बन चुकी है। इसी सप्ताह डाकघर का शुभारंभ कराने की तैयारी है। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दुहन ने बताया कि डाकघर की स्थापना का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही इसका उद्घाटन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें