फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ताइक्वांडो में उन्नति ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जिले का मान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले के बाबरपुर गांव की 13 वर्षीय उन्नति आज ताइक्वांडो के क्षेत्र में जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश का नाम भी रोशन कर रही हैं। अपनी मेहनत और लगन से उन्नति ने कम उम्र में ही वह मुकाम हासिल कर लिया है जहां पहुंचना कई खिलाड़ियों का सपना होता है। उन्नति ने अब तक जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और ताइक्वांडो की दुनिया में निरंतर जीत दिशा की में बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


ताइक्वांडो की शुरुआत कम उम्र से की थी।

अब तक उन्नति ने जिला स्तर पर कुल 14 स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। इसके अलावा राज्य स्तर पर भी उन्होंने एक स्वर्ण पदक हासिल किया है। वे चार बार राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं और उनमें से एक बार उन्होंने रजत पदक हासिल कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। हाल ही में अक्टूबर माह में सोनीपत में आयोजित सिख गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में जीत के बाद उनका चयन आगामी नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

उन्नति के पिता संदीप पेशे से डॉक्टर हैं और मां सोनिया गृहिणी हैं। उन्नति के माता-पिता ने बताया कि बेटी की हर जरूरत और सुविधा का पूरा ध्यान रखती हैं। उन्नति ने बचपन से ही खेलों में गहरी रुचि दिखाई थी। फिलहाल शहर के एक प्राइवेट स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन

चैलेंजर्स ताइक्वांडो अकादमी में कोच शिव कुमार के मार्गदर्शन में पिछले पांच वर्षों से निरंतर प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच शिव कुमार ने बताया कि उन्नति रोजाना अभ्यास करती हैं। उनका ध्यान और आत्मविश्वास ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने की पूरी क्षमता है। वह अभ्यास के दौरान नई तकनीक सीखने के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। इसी तरह वह मेहनत करती रहीं तो जल्द ही भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतेंगी। उन्नति ने बताया कि मेरे परिवार और कोच ने हमेशा उनको प्रोत्साहित किया है। वे आगे चलकर देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें