फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईटीआई में अब ऑन द स्पॉट होंगे चौथे चरण के दाखिले

Fri, 14 Aug 2026 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया अब नए चरण में पहुंच गई है। तीन चरणों की मेरिट-कम-सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी होने के बाद कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने चौथे चरण की मेरिट-कम-सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। इसके स्थान पर अब रिक्त सीटों को भरने के लिए ऑन द स्पॉट के माध्यम से दाखिले किए जाएंगे। चौथे चरण में शुक्रवार 14 अगस्त से नए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे जबकि ऑन द स्पाॅट प्रवेश प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी।
विज्ञापन


जीटी रोड स्थित राजकीय नोडल आईटीआई में कुल 768 सीटें हैं, जिनमें से करीब 470 सीटों पर दाखिला हो चुका है। ऐसे में लगभग 298 सीटें अभी खाली हैं। चौथे चरण में इन रिक्त सीटों को भरने के लिए विद्यार्थियों को संबंधित आईटीआई में पहुंचकर ओपन फिजिकल काउंसलिंग में भाग लेना होगा।


विद्यार्थियों को मिलेगी राहत, कर सकेंगे नए आवेदन
विभाग के इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जिन्हें पहले तीन चरणों में सीट नहीं मिल सकी या किसी कारणवश वे दाखिला नहीं ले पाए। फिजिकल काउंसलिंग में उपलब्ध सीटों के अनुसार विद्यार्थियों को ट्रेड और संस्थान का विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा। सीट आवंटन के बाद मौके पर ही दस्तावेजों का सत्यापन और निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन



रोजगारपरक ट्रेडों की ओर विद्यार्थियों का रुझान
आईटीआई में इस बार विद्यार्थियों का रुझान रोजगारपरक ट्रेडों की ओर बना हुआ है। इलेक्ट्रिशियन, फिटर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, मोटर व्हीकल सहित विभिन्न ट्रेडों में विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक रिक्त सीटों को भरकर युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण से जोड़ना है।


प्रदेश में 27139 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
प्रदेश की 372 आईटीआई में 27139 अभ्यर्थी दाखिला ले चुके है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 24376 अभ्यर्थियों जबकि निजी आईटीआई संस्थानों में 2763 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। प्रदेश की सभी आईटीआई में करीब 88 हजार सीटों के मुकाबले मात्र 32 प्रतिशत दाखिले हुए हैं। वहीं, जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 768 सीटों में से करीब 470 अभ्यर्थी दाखिला ले चुके हैं जो कुल सीटों का करीब 61 फीसदी है। राजकीय आईटीआई में अभी 298 सीटें रिक्त हैं। चौथे चरण में 14 अगस्त को नए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। संवाद



वर्जन-
तीन चरणों की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राजकीय आईटीआई में करीब 470 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। चौथे चरण में विभाग ने मेरिट-कम-सीट अलॉटमेंट के स्थान पर ऑन द स्पॉट प्रक्रिया से रिक्त सीटें भरी जाएंगी।
विज्ञापन

- राकेश भाटिया, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें