फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चौधरी देवीलाल महाविद्यालय में बीए और बीकॉम में दाखिले शुरू

Wed, 20 May 2026 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सिवाह स्थित चौधरी देवीलाल मेमोरियल कन्या पीजी महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए और बीकॉम कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार बीए में तीन नए महत्वपूर्ण विषय भूगोल, समाजशास्त्र और गृह विज्ञान के पाठ्यकम को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इन विषयों को शामिल करने से छात्राओं को सरकारी सेवाएं, सोशल वर्क और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि कॉलेज में किताबी ज्ञान के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप छात्राओं को भारतीय ज्ञान, संस्कृति, मूल्यों और परंपराओं से जोड़ जाता है ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। एमए में राजनीति विज्ञान और इतिहास पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। छात्राओं को अब पीजी डिग्री के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं है। महाविद्यालय में बीए और बीकॉम में सीट सीमित हैं, इसलिए इच्छुक छात्राएं समय रहते अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ कॉलेज में आकर या ऑनलाइन माध्यम से अपनी दाखिला प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें