फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में चल रही दाखिला प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हो गई। दाखिले के अंतिम दिन कॉलेजों में युवाओं की भीड़ उमड़ी। पंजीकरण करवा चुके युवा फिजिकल काउंसलिंग में शामिल हुए और फीस जमा करवा दाखिला लिया। प्रदेश में अब तक कुल पंजीकरण की तुलना में 71.63 प्रतिशत और शहर के प्रमुख कॉलेजों में कुल सीटों की तुलना में करीब 85 प्रतिशत दाखिले हो चुके हैं। आर्य महाविद्यालय में करीब 84.26 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन


दाखिले के अंतिम तीन दिनों की बात करें तो जहां सोमवार को 974 युवाओं ने पंजीकरण करवाया था, जबकि 1208 युवाओं ने दाखिला लिया था। वहीं, मंगलवार को प्रदेश में 1045 युवाओं ने पंजीकरण करवाया जबकि 1418 युवाओं ने दाखिला लिया। दाखिले के अंतिम दिन बुधवार को शाम सात बजे तक 1085 युवाओं ने पंजीकरण करवा जबकि 2245 युवा दाखिला ले चुके थे।


हालांकि यूजी के लिए दाखिला प्रक्रिया 30 जुलाई को संपन्न हो गई थी लेकिन विद्यार्थियों एवं कॉलेज प्रबंधन की मांग को देखते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने यूजी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पांच से 14 अगस्त तक केे लिए पोर्टल दोबारा खोल दिया था ताकि वंचित विद्यार्थी यूजी में दाखिला ले सकें। पोर्टल खुलने के बाद विद्यार्थी दाखिले के लिए आगे भी आए। पांच अगस्त से नए पंजीकरण के साथ शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया में हर रोज औसतन करीब 1400 विद्यार्थी दाखिला ले रहे थे। हालांकि अंतिम दिन दाखिले के लिए कॉलेजों में युवाओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन




127069 विद्यार्थी ले चुके है दाखिला

प्रदेश के 345 कॉलेजों में 88 पाठ्यक्रमों के लिए बुधवार शाम तक 177393 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है जबकि 127069 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं जो कुल आवेदन का करीब 71.63 फीसदी है। प्रदेश में 72624 लड़कियों ने दाखिला लिया है जो कुुल दाखिले का करीब 57.15 प्रतिशत है। वहीं, एससीबीसी वर्ग के 69301 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है जो कुल दाखिले का करीब 54.54 फीसदी है। प्रदेश में हुए कुल पंजीकरण में 909 आवेदनों पर ऑब्जेक्शन लगा है। बुधवार शाम तक आर्य महाविद्यालय में कुल 2420 सीटों में से 2039 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। वहीं, शहर के प्रमुख कॉलेजों में करीब 16 फीसदी सीटें रिक्त हैं। जिले के 14 कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष की 11140 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चली।


प्रदेश में हुए दाखिलों की स्थिति पर एक नजर-
कुल शामिल महाविद्यालय - 345
कुल पाठ्यक्रम - 88
कुल पंजीकरण - 177393
बुधवार को हुए पंजीकरण- 1085
कुल पूर्ण आवेदन - 165723
बुधवार को पूर्ण आवेदन - 1995
कुल सत्यापित आवेदन - 105548
कुल ऑब्जेक्शन - 909
वेरिफिकेशन पेंडिंग - 60175
कुल दाखिले - 127069
बुधवार को हुए दाखिले - 2245
लड़कियों के दाखिले - 72624
एससीबीसी वर्ग के दाखिले - 69301
-


वर्जन-

स्नातक प्रथम वर्ष में चल रही दाखिला प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हो गई। यूजी कक्षाएं करीब 15 दिन पहले शुरू की जा चुकी हैं। कॉलेज की करीब 85 प्रतिशत सीटों पर दाखिला हो चुका है। चौथे चरण की काउंसलिंग में करीब 10 प्रतिशत विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। दाखिले के अंतिम दिन कॉलेजों में काफी संख्या में युवाओं ने दाखिला करवाया।
विज्ञापन


- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें