फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवैध यूनिपोल की प्रशासन करेगा नीलामी, पोस्टर लगाया तो केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रशासन शहर में अवैध यूनिपोल को लेकर सख्त हो गया है। ऐसे यूनिपोल को उखाड़ा जाएगा और इनकी नीलामी कराई जाएगी। इसके साथ शहर में पोस्टर लगाने वालों पर भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। शहर में सैकड़ों विज्ञापन साइट और यूनिपोल अवैध रूप से लगे हुए हैं। अमर उजाला माई सिटी ने सात नवंबर के अंक में इसको प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने वीरवार को जिला सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में जिला स्तरीय टास्क कमेटी की बैठक ली। जिसमें अवैध यूनिपोल को लेकर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऐसे यूनिपोल को उखाड़ कर लगाने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए जाएंगे। इसके साथ यूनिपोल की नीलामी की जाएगी। इसमें निगम का भी सहयोग लिया जाएगा। ऐसे संचालकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। किसी भी तरह का अवैध पोलों पर पोस्टर नजर आता है तो अधिकारी इस पर तुरंत संज्ञान लें। उपायुक्त ने कहा कि अवैध यूनिपोल का अपने व्यवसाय के लिए इस्तेमाल करने वालों पर सख्ताई की जाएगी।

बॉक्स
अवैध निर्माण और इमारतों पर भी होगी कार्रवाई
उपायुक्त ने जिला नगर योजनाकार विभाग को अवैध निर्माण और इमारतों को गिराने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी इसकी पूरी योजना बना लें। संबंधित लोगों को नोटिस देने के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएंगी। अधिकाी अवैध निर्माण से संबंधित सूचना मिलने पर एक दूसरे के साथ मिलकर कार्रवाई करें। कई बार देखने में आता है कि एक दूसरे में समन्वय के अभाव में कार्रवाई नहीं हो पाती।
विज्ञापन


बॉक्स

अवैध कटों को किया जाएगा बंद
जिले में अवैध कटों को बंद किया जाएगा। कई जगह इनका प्रयोग गलत तरीके से किया जा रहा है। शहर में अवैध कट बिल्कुल समाप्त किए जाएंगे। किसी भी तरह की अवैध काॅलोनी नहीं बननी चाहिए। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। अवैध कॉलोनी सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाती हैं। इस मौके पर एसडीएम पानीपत ब्रह्मप्रकाश, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल, डीटीपी संजय, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी, तहसीलदार वीरेद्र कुमार गिल, ललिता व अस्तित्व पराशर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें