पानीपत। समालखा के 18 वर्षीय सारंग ने बॉक्सिंग में पांच पदक हासिल किए हैं जिनमें जिला स्तर पर तीन स्वर्ण शामिल हैं। सारंग नौल्था के कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। उनके पिता राजू उद्योगपति और मां आरती गृहिणी हैं। सारंग गांव बुआना लाखू में सुरेंद्र कोच से पांच साल से प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सारंग बॉक्सिंग में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। एक दिन वह देश का नाम जरूर रोशन करेंगे। सारंग ने बताया कि उनके पिता कारोबारी हैं। लोग कहते हैं कि जब पिता का कारोबार अच्छा है तो खेल में क्यों गए, उनको लगता है कि खेलों के साथ-साथ हमारा शरीर अच्छा रहता है। संवाद