संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। रोडवेज की ओर से रक्षाबंधन पर स्थानीय और अन्य मार्गों पर महिलाओं के लिए अतिरिक्त बस चलाई जाएगी। साथ ही रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए नि:शुल्क उनके निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जाएगा। रक्षांबधन को लेकर अभी से यात्रियोंं की भीड़ देखने को मिल रही है।
यात्री बड़ी संख्या में अभी से सगे-संबंधी और रिश्तेदारों के पास रोडवेज बसोंं के माध्यम से पहुंच रहे हैं। साथ ही दूसरे प्रदेश या जिले में काम करने वाले यात्री भी रक्षाबंधन पर अपने परिवार के पास पहुंच रहे हैं। रोडवेज डिपो महाप्रबंधक विक्रम कंबोज ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर रोडवेज की ओर से संबंधित तैयारियाें को पूरा कर लिया है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
लोकल और अन्य रूट पर यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसोंं को चलाया जाएगा। महिलाओंं के लिए रक्षाबंधन पर सफर नि:शुल्क रहेगा।