फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सांप के काटने से महिला की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जींद के शीलाखेड़ी गांव स्थित हैचरी में सर्पदंश से नेपाल मूल की महिला गीता कामी (41) की मौत हो गई। महिला को दो दिन पहले सांप के काटने पर पानीपत के असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनकी बुधवार को मौत हो गई। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मूल रूप से नेपाल के रहने वाले रेशम ने बताया कि वह शीलाखेड़ी गांव स्थित हैचरी में रहते हैं। दो दिन पहले उनकी पत्नी गीता कामी को सांप ने काट लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। ब्यूरो, सांप के काटने पर 37 दिन में 49 मरीज पहुंचे अस्पताल... पेज-3
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें