फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बाबरपुर ड्रेन-2 के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निजामपुर निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के करेली गांव का रहने वाला है। वह निजामपुर गांव में नवीन संधू पोल्ट्री फार्म पर काम करता है। उसके साथ उसका चचेरा भाई लवकुश (22) भी फार्म पर काम करता था। लवकुश फार्म के मालिक की एक्टिवा लेकर घूमने के लिए गया था। उसने इस बारे में मालिक को भी नहीं बताया। बाबरपुर गंदा नाला के पास अज्ञात वाहन ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें