फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शामली बाईपास हाईवे पर कार की टक्कर से एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में शामली बाईपास हाईवे पर सोमवार रात कार की टक्कर से स्कूटी सवार दुर्गेश (30) की मौत हो गई। दुर्गेश आजाद नगर में किराये के मकान में रह रहे थे और सनौली गांव के पास एक फैक्टरी में काम करते थे। थाना पुलिस ने दुर्गेश के भांजे साहिल की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

साहिल ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनके मामा आजाद नगर में किराये के मकान में रहते थे। वह सनौली गांव के पास गुरेजा इंटरनेशनल फैक्टरी में नौकरी करते थे। सोमवार को वह अपनी एक्टिवा से फैक्टरी में काम करने के लिए गए थे। जहां से वापस आते समय रात को करीब आठ बजे वह शामली बाईपास हाईवे पर सिवाह गांव के पास के पास पहुंचे तो कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। उन्हें राहगीरों की मदद से पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। जब वह जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें