फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एलिवेटिड रोड पर सुबह ट्रक में पीछे से बस टकराने के मामले में सात दिन बाद हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। तहसील कैंप थाना पुलिस ने एलिवेटिड रोड पर ट्रक में पीछे से बस टकराने के मामले में सात दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने हादसे में घायल बस चालक की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बस चालक के पैर को इलाज के दौरान काटना पड़ा। इसके अलावा दस और सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
अमित सैनी निवासी गुरदासपुर पंजाब ने पुलिस को बताया कि वह डेलटन ट्रैवल अर्जुन नगर मजनू का टीला दिल्ली की बस में बतौर चालक है। वह 23 दिसंबर की रात करीब आठ बजे पठानकोट से दिल्ली के लिए बस लेकर चला था। बस में परिचालक साहिल सैनी समेत करीब 25 यात्री सवार थे । 24 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब उनकी बस पानीपत में तहसील कैंप क्षेत्र में एलिवेटेड हाईवे पर पहुंची। बस के आगे एक ट्रक चल रहा था। जिसके चालक ने तेज चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे उनकी बस एकदम ट्रक के पीछे जा घुसी। वह इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक मौके से ट्रक समेत फरार हो गया। हादसे में घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई से उसके परिजन पंजाब के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। इलाज के दौरान उसका बायां पैर घुटने के नीचे से काटना पड़ा। साथ ही सभी सवारियों को भी चोटें आई थी। तहसील कैंप थाना प्रभारी राजीव ने बताया कि पुलिस ने चालक की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें