फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घरौंडा में दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई

Thu, 16 Oct 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) का शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार दूसरे दिन जारी रहा। बुधवार को टीम ने भारी पुलिस बल के साथ पनोडी रोड और कैमला रोड पर दो अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई की। कच्ची सड़कों व निर्माण को ध्वस्त कर दिया। घरौंडा में 10 अवैध कॉलोनियों की पहचान कर कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

पनोडी रोड स्थित अवैध कॉलोनी में कच्ची सड़कों को तोड़ा गया। कैमला रोड की अवैध कॉलोनी में निर्माणाधीन ढांचों को गिराया गया। डीटीपी गुंजन वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में करीब 10 और अवैध काॅलोनियों की पहचान की गई है। इन सभी कॉलोनियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। विभाग का दो दिन का यह विशेष अभियान इन्हीं कॉलोनियों पर कार्रवाई को लेकर चलाया गया है। उन्होंने बताया कि जमीन मालिकों और कॉलोनाइजरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी अवैध कॉलोनी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें