फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवैध पार्किंग में कार्रवाई 25 वाहन किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला यातायात पुलिस रॉन्ग साइड चलने, अवैध रूप से वाहन खड़ा करने व ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्रवाई कर रही है। इसमें आरटीए की टीमों का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसको महाअभियान नाम दिया गया है। सोमवार को भी पुलिस की टीमों ने पूरे शहर में महाअभियान चलाया। रॉन्ग साइड आने वाले व अवैध रूप से खड़े 170 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

पुलिस ने 10 पिकअप व चार ट्रैक्टर ट्रालियों समेत 25 वाहनों को इंपाउंड किया। पुलिस ने 290 पोस्टल चालान किए हैं। पुलिस ने सोमवार को अस्पताल, बैंक व कार्यालयों के बाहर खड़े वाहनों को उठाया और ट्रॉली में लोड कर स्काई लार्क के सामने पुलिस के नीचे पार्किंग में ले गए। यहां वाहन चालकों के चालान कर उन्हें वाहन वापस लौटाए गए। पुलिस अब तक चालान के तौर पर लगभग तीन लाख रुपये जुर्माना अब तक वूसल चुकी है। सर्विस लाइन को कब्जामुक्त कराने व जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।
सर्विस लाइन में अवैध पार्किंग के कारण ऑटो यहां नहीं चल पाते और जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां पैदल जाने वाले राहगीरों को भी काफी परेशानी होती है। पुलिस एक टीम तहसील कैंप मोड़, दूसरी पुराना स्टैंड, तीसरी लाल बत्ती चौथी संजय चौंक व पांचवीं टीम गोहाना मोड़ पर तैनात है। इसे ही पांच टीमें पानीपत करनाल लेन पर तैनात है। अब पुलिस बरसत रोड, गोहाना रोड, सनौली रोड व असंध रोड पर ऐसे ही अभियान चलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें