ग्वालडा गांव में खेतों में लगी आग को बुझाने के लिए पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी। संवाद
- फोटो : udhampur news
इसराना। ग्वालड़ा गांव में पंचायती जमीन में वन विभाग द्वारा लगाए गए सफेदे के पेड़ में शनिवार को अचानक आग लग गई। करीब 25 एकड़ में लगे सफेदे के पेड़ जल गए। आग सफेदे के पेड़ों से निकलकर साथ लगते किसान जसबीर के खेत ने पहुंच गई। इसमें किसान जसबीर की करीब चार एकड़ गन्ने की फसल भी जलकर राख हो गई। जिसकी सूचना डायल 112 की टीम और दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वन विभाग अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि पंचायती जमीन में लगाए गए सफेदे के पेड़ में आग लगी हुई है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग के अधिकारियों को दी। जिला मुख्यालय से आई दो दमकल गाड़ियों की मदद से तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात द्वारा गन्ने की फसल में आग लगाई गई है।
ग्वालडा गांव में खेतों में लगी आग को बुझाने के लिए पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी। संवाद- फोटो : udhampur news