फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रेलवे में नौकरी के नाम पर 36 लाख ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर 13-17 पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगवाने व ठेका दिलवाने के नाम पर विभिन्न लोगों से 36 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी को अंबाला से गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से बसंत विहार दिल्ली का है और अब शोंधापुर में किराये पर रहता है। आरोपी रेलवे में ग्रुप सी में नौकरी करता था।
विज्ञापन


थाना सेक्टर 13-17 प्रभारी इंस्पेक्टर विलासा राम ने बताया कि एसपी को दी शिकायत में सोनीपत जिला के सनपेड़ा गांव निवासी कृष्ण ने बताया था कि वह खेती बाड़ी करता है। उसके दो बेटे है। किसी युवक ने उसको दिल्ली बसंत विहार निवासी सुधीर से मिलवाया था। जिसने स्वयं को रेलवे में बड़े पद पर कार्यरत बताते हुए उसके दोनों बेटों को रेलवे में नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया था। इसके लिए उसने 20 लाख रुपये मांगे।
वर्ष 2018 में सुधीर ने उसको पानीपत जीटी रोड स्थित हन्नु स्वीट्स कार्नर पर बुलाकर दोनों लड़कों के रेलवे के फार्म भरे व उससे 10 लाख रुपये ले गया। इसके बाद वर्ष 2019 में सुधीर ने उसको हन्नु स्वीट्स कार्नर पर बुलाकर कहा कि मेडिकल के बाद दोनों बेटों का ज्वाइनिंग लेटर आ जाएगा। वहां पर सुधीर मेडिकल के नाम से पांच लाख रुपये उससे और ले लिए। बाद में सुधीर आज कल काम होने की बात कहकर टालता रहा। उसने सुधीर के फर्जीवाड़े बारे जानकारी मिलने पर अपने पैसे मांगे तो सुधीर ने पैसे देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके अलावा भी आरोपी ने समालखा की पंचवटी कॉलोनी निवासी राजीव से रेलवे में स्क्रैप का ठेका दिलवाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी, गढ़ी छाजू गांव निवासी देवेंद्र से उसके भांजे को रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 3.50 लाख रुपये, सोनू से डेढ़ लाख रुपये सोनीपत के जागसी गांव निवासी राकेश से 1.25 लाख रुपये, गंगाराम कॉलोनी निवासी पूजा से 1.50 लाख रुपये, सोनीपत के बिधल गांव निवासी महिला मोसमी से उसके लड़के को नौकरी लगवाने के नाम पर 1.50 लाख रुपये ठगी कर चुका है। कृष्ण की शिकायत पर सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

आरोपी ने सुधीर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वर्ष 1998 में वह रेलवे में ग्रुप सी नौकरी लगा था। बाद में गैरहाजिर होने के कारण वर्ष 2010 में उसको नौकरी से निकाल दिया था। आरोपी सुधीर ने इसके बाद रेलवे में नौकरी लगवाने व ठेके दिलवाने के नाम पर लोगों से ठगी करनी शुरू कर दी।


वर्जन
नकदी बरामद करने के लिए की जा रही पूछताछ
गहनता से पूछताछ करने व ठगी गई नकदी बरामद करने के लिए पुलिस ने वीरवार को आरोपी सुधीर को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर विलासा राम, प्रभारी, सेक्टर 13-17 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें