पानीपत। सीआईए वन पुलिस टीम ने 21 टन स्क्रैप से भरा कैंटर लेकर फरार हुए आरोपियों से स्क्रैप खरीदने वाले आरोपी को मंगलवार देर शाम बाबरपुर पुल के नीचे से गिरफ्तार किया। आरोपी ने चोरों से यह स्क्रैप पांच लाख रुपये में खरीदकर साढ़े पांच लाख रुपये बेच दिया था। पुलिस ने उससे पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने पप्पू निवासी ऊंचा समाना गांव , करनाल को गिरफ्तार किया है ।
पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी हर्षदीप उर्फ धनसिंह व अंकित निवासी गीता कॉलोनी, नूरवाला, गुरमीत निवासी नंगला मेगा गांव , करनाल व सुदीप निवासी कुटोली गांव, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश से चोरी किया 21 टन स्क्रैप चोरी खरीदने की वारदात में कबूलनामा किया है। पप्पू ने यह स्क्रैप पांच लाख रुपये में खरीदकर 5.50 लाख रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने हर्षदीप उर्फ धनसिंह , गुरमीत व सुदीप के कब्जे से 4.50 लाख रुपये व कैंटर बरामद कर लिया था। पप्पू की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे थे।
यह है मामला-
प्रवीन अहमद निवासी विकास नगर, समालखा ने समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पास दो कैंटर है। एक कैंटर पर धनसिंह उर्फ हर्षदीप निवासी हरिसिंह कॉलोनी नूरवाला ड्राइवर तैनात है। नौ मार्च को जौरासी गांव से 21 टन लोहे की स्क्रैप लोड कर ड्रा चालक धनसिंह कैंटर को लेकर पंजाब के गोबिंदगढ के लिए निकला था। 10 मार्च को फोन किया तो चालक धनसिंह से उसका संपर्क नहीं को पाया। कैंटर की आखिरी लोकेशन पंजाब के पटियाला की है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।