फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिले में 24 से होंगी अर्धवार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले के राजकीय विद्यालयों में छठी से 12वीं कक्षा तक के लिए अर्ध-वार्षिक परीक्षाएं 24 सितंबर से शुरू होंगी। अर्धवार्षिक परीक्षाओं के आयोजन को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने डेटशीट जारी कर दी है। इसके लिए विभाग जरूरी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

यह परीक्षा 24 सितंबर से आठ अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की तैयारी के लिए निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व विद्यालय मुखिया को पत्र जारी कर दिए हैं। इसके लिए डेटशीट भी सभी स्कूलों में शेयर कर दी गई है। वहीं, अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
जिले में छठी से 12वीं कक्षा के करीब 45 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। अर्ध वार्षिक परीक्षा के अंक अवसर एप पोर्टल पर अपलोड करवाने की जिम्मेदारी विद्यालय मुखिया की सुनिश्चित की गई है। 11वीं, 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 24 सितंबर से जबकि छठी से 10वीं की परीक्षाएं 25 सितंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन


बॉक्स


इस प्रकार रहेगा अर्धवार्षिक परीक्षा का शेड्यूल

छठी कक्षा- 25 सितंबर को सामाजिक विज्ञान, 26 को गणित, 27 को हिंदी, 28 को अंग्रेजी, 30 सितंबर को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, एक अक्टूबर को विज्ञान व 4 अक्टूबर को ड्राइंग, संगीत, गृह विज्ञान, कृषि विषय की परीक्षा होगी।

सातवीं कक्षा- 25 सितंबर को हिंदी, 26 को ड्राइंग, संगीत, गृह विज्ञान, कृषि, 27 को अंग्रेजी, 28 को विज्ञान, 30 को गणित, एक अक्टूबर को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू व 4 अक्टूबर को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।

आठवीं कक्षा- 25 सितंबर को ड्राइंग, संगीत, गृह विज्ञान, कृषि, 26 को विज्ञान, 27 को गणित, 28 को हिंदी, 30 को अंग्रेजी, एक अक्टूबर को सामाजिक विज्ञान, 4 को संस्कृत, पंजावी, उर्दू विषय की परीक्षा होगी।

नौवीं कक्षा- 25 सितंबर को सामाजिक विज्ञान, 26 को अंग्रेजी, 27 को गणित, 28 को हिंदी, 30 को विज्ञान व एक अक्टूबर को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू विषय की परीक्षा होगी।

दसवीं कक्षा- 25 सितंबर को विज्ञान, 26 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, एनएसक्यूएफ, 27 को सामाजिक विज्ञान, 28 को अंग्रेजी, 30 को हिंदी व एक अक्टूबर को गणित विषय की परीक्षा होगी।

11वीं कक्षा- 24 सितंबर को फाइन आर्ट्स, संगीत, मनोविज्ञान, 25 को समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडी, रसायन, 26 को कंप्यूटर विज्ञान, भूगोल, 27 सितंबर को इतिहास, भौतिकी, लेखांकन, 28 को हिंदी, 30 को गणित, जीवविज्ञान, राजनीतिक विज्ञान, लोक प्रशासन, एक अक्टूबर को अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, 4 को अंग्रेजी, 7 को एनएसक्यूएफ व 8 अक्टूबर को संस्कृत, पंजाची, उर्दू विषया की परीक्षा होगी।

12वीं कक्षा- 24 को कंप्यूटर विज्ञान, भूगोल, 25 को गणित, जीवविज्ञान, राजनीति शास्त्र, लोक प्रशासन, 26 को हिंदी, 27 को अंग्रेजी, 28 को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, 30 को समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडीज, रसायन, एक अक्टूबर को फाइन आर्ट्स, संगीत, मनोविज्ञान, 4 को इतिहास, भौतिकी, लेखांकन, 7 को अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान व 8 को एनएसक्यूएफ की परीक्षा ली जाएगी।


वर्जन-
छठी से 12वीं कक्षा तक की अर्ध वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 24 सितंबर से 8 अक्टूबर तक परीक्षाएं होंगी। विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयारी करें, ताकि उनकी मेहनत का पता लग सके।
विज्ञापन



- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें