पानीपत। एंटी व्हीकल थेफ्ट विंग ने सेक्टर 24 टीडीआई मोड़ पर एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कबाड़ी है और उसके पास मोटरसाइकिल खरीदने के पैसे नहीं थे। इसलिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसने मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
एंटी व्हीकल थेफ्ट प्रभारी रोहताश ने बताया कि उनकी टीम ने खटीक बस्ती निवासी अमन को गिरफ्तार किया है। उनकी टीम शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान जीटी रोड पर गश्त कर रही थी। उनको सूचना मिली थी कि एक युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सेक्टर 24 में घूम रहा है।
उनकी टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और उस युवक को हिरासत में लिया। युवक की पहचान अमन निवासी खटीक बस्ती के रूप में बताई। आरोपी ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसने मार्च 2023 में मित्तल मेगा मॉल के पास से चोरी की थी। ब्यूरो