पानीपत। सीआईए-3 की टीम ने बुधवार शाम को चौटाला रोड से चुलकाना निवासी मनोज को गिरफ्तार किया है। मनोज के कब्जे से पांच अवैध पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उनकी गांव में रंजिश चल रही है। जिस कारण वह यूपी से हथियार खरीदकर लाया था। मनोज हत्या के एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।
सीआईए-3 प्रभारी सुभाष ने बताया कि उनकी टीम को गश्त के दौरान बुधवार शाम को सूचना मिली थी कि चौटाला रोड पर एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। सूचना पर तुरंत टीम ने दबिश देकर मनोज को गिरफ्तार किया। उसके पास पिट्ठू बैग से पांच पिस्तौल और 10 कारतूस मिले। पूछताछ में उसने बताया कि वह 90 हजार रुपये में यूपी के एक युवक से हथियार खरीदकर लाया था। पुलिस ने वीरवार को आरोपी को अदालत के सामने पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान मनोज से सख्ती से पूछताछ की जाएगी।