फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आरोपी गिरफ्त से बाहर जीआरपी के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अंबाला-दिल्ली रेल लाइन पर लोहे का एंगल रखने के मामले में जीआरपी थाना पुलिस के हाथ अभी कुछ भी सफलता हाथ नहीं लगी है। जीआरपी इसमें अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज करने के सिवाय कुछ नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

जांच सीसीटीवी कैमरे खंगाले से शुरू की थी और इन्हीं के आसपास घूम रही है। जीआरपी का दावा है कि अब तक सौ से अधिक जगह सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा चुकी है। साथ ही कबाड़ के दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है। इनसे भी अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इन सबके बीच जल्द ही खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को अंबाला-दिल्ली रेल लाइन पर आजाद नगर के पास लोहे का एक एंगल मिला था। लोको पायलट रंजन ने इसको हटाकर रेल अधिकारियों और जीआरपी को सूचना दी थी।
विज्ञापन

जीआरपी पानीपत ने इसमें अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। जीआरपी अंबाला के डीएसपी राजेश कुमार ने शनिवार को मामले को लेकर मौके का मुआयना किया था। उन्होंने इस मामले को लेकर टीम को गठित किया था। ट्रैक के आसपास सीसीटीवी नहीं होने के चलते जांच में दिक्कत चल रही है। जीआरपी अब आसपास की कॉलोनी में लगे कैमरों से आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीसीटीवी के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें