फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवैध हथियारों की आपूर्ति का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-3 पुलिस टीम ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने के आरोपी सतेंद्र निवासी गांव छाजपुर खुर्द को वीरवार शाम का गिरफ्तार कर लिया। सीआईए-3 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि गत 15 जुलाई को पुलिस ने गुप्त सूचना पर बापौली अनाज मंडी से अक्षय निवासी छाजपुर कला को अवैध देसी पिस्तौल व कारतूस के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन

पूछताछ में अक्षय ने खुलासा किया था कि वह गुरुग्राम में हत्या के मामले में जेल जा चुका है। उसने रंजिश के चलते मार्च में बेल पर आने के बाद यह पिस्तौल सतेंद्र से 60 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अक्षय को जेल भेज दिया था और आरोपी सतेंद्र की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस गिरफ्त में आए सतेंद्र ने पूछताछ में बताया कि उसने शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए उत्तराखंड के एक अज्ञात युवक से कम दामों में हथियार खरीदा था और अक्षय को महंगे दाम पर बेच दिया था। आरोपी ने बेचे गए असला से मिली राशि खर्च कर दी है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें