संवाद न्यूज एजेंसी मतलौडा। सीआईए-3 की टीम ने मतलौडा में शराब ठेकेदार अंशुल को गोली मारने के आरोपी जौशी गांव के अजीत उर्फ सोनू को शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अजीत ने शराब ठेके के हिसाब के दौरान लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग करना स्वीकार किया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को अदालत के सामने पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
सीआईए-3 प्रभारी विजय ने बताया कि शराब ठेकेदार अटवाला अंशुल ने मतलौडा थाने में में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उसने मतलौडा क्षेत्र में शराब के ठेके ले रखे हैं। कुछ समय से साथ उसका बकाया पैसों के लिए सोनू से विवाद था। उसने उसे बुलाया था। वह गाड़ी से नरवाल कॉम्पेलक्स पर आ गया। दो अन्य साथी बिट्टू व अमन पहले से गाड़ी में बैठकर बात करने लने। सोनू वहां पहुंचा और वह भी बैठ गया। हिसाब करते हुए उनकी कहासुनी हुई तो सोनू ने उस पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। गोली उसके पैर में लग गई थी।