सेब से भरा ट्रक लूट मामले में काबू आरोपी मनदीप सिंह: पुलिस पीआरओ
अंबाला। काकरु गांव के निकट 10 जुलाई 2021 को सेब से भरे ट्रक चालक से मारपीट करने व ट्रक लूटने के मामले में सीआईए-1 की टीम के बाद बड़ी सफलता लगी है।
टीम ने चार साल के बाद पीओ घोषित मुख्य आरोपी को ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पटियाला के इस्माइलपुर गांव निवासी मनदीप सिंह के रूप में हुई है। बुधवार आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी ने अपने साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस से बचने के लिए आरोपी बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस ने इस मामले में अन्य आरोपियों को भी काबू किया था। इस मामले में राजस्थान के राबका गांव निवासी मुनफेद की शिकायत पर बलदेव नगर थाने में मामला दर्ज हुआ था। आरोप लगाया था कि 10 जुलाई 2021 को काकरु गांव के पास से अज्ञात आरोपियों ने उसके ट्रक के आगे गाड़ियां लगाकर उससे मारपीट की थी व जबरदस्ती उसका सेब से भरा ट्रक छीनकर ले गए थे। संवाद