फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट करने का आरोपी चार दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। गांव बिजावा के मोड़ से पिस्तौल के बल पर कार, 1.40 लाख रुपये, मोबाइल व लाइसेंसी पिस्तौल लूटने के आरोपी को पुलिस गुरुग्राम की भोड़सी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान उससे उसके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

इसराना थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गांव जागसी निवासी रवि उर्फ रविंद्र पुलिस की टीम सोमवार को गुरुग्राम की भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी रवि व उसके तीन अन्य साथियों ने मिलकर वर्ष 2020 में लाखू बुआना के पास बजेवा मोड़ पर कृष्ण निवासी गांधी नगर गन्नौर की क्रेटा गाड़ी के आगे कार अड़ा दी। फिर गन प्वाइंट पर कृष्ण से एक लाख 40 हजार रुपये, उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर, मोबाइल फोन व ड्राइवर से 25 हजार रुपये, मोबाइल फोन व कार लूटी थी।
आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान आरोपी से लूटी गई कार, फोन, नकदी, लाइसेंसी पिस्तौल बरामद करनी है। आरोपी पर आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है। रिमांड के दौरान आरोपी से कई और वारदातों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें