फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्पेन भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगने के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 13/17 थाना पुलिस टीम ने स्पेन भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी पिता-पुत्र को सोमवार देर शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अजीजुल्लापुर गांव के युवक से सात लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने इनसे 70 हजार रुपये बरामद किए हैं। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने तहसील कैंप के सुभाष नगर निवासी रहीश खान व दानिश अली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन्होंने बताया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों व मुंबई निवासी मोहम्मद इमरान के साथ मिलकर अजीजुल्लापुर गांव निवासी सचिन से विदेश भेजने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी की थी। उनके हिस्से में एक एक लाख रुपये आए थे। बाकी पांच लाख रुपये उन्होंने बाकी तीनों आरोपियों को दे दिए थे।
अजीजुल्लापुर गांव निवासी अजमेर ने वर्ष 2024 में शिकायत देकर बताया था कि वह राजमा चावल की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। उनके गांव के हीरा ने उससे मिलकर कहा था कि उसका भाई श्याम स्पेन में काम करता है। वह कानूनी रूप से बच्चों को विदेश भेजते है। हीरा लाल ने उससे बेटे सचिन को स्पेन भेजकर नौकरी लगवाने की बात कही थी। उनकी 10 लाख रुपये में डील पक्की हुई थी। उसने उन्हें हीरा को 10 लाख रुपये दे दिए थे। उसके बेटे को दुबई ले जाकर वहां बंधक बनाकर रखा गया । उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने हीरा से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने यह रकम लाख रुपये दे दिए थे। रहीश खान व उसके पिता दानिश अली निवासी सुभाष नगर को दे दी थी। पुलिस ने अब इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें