माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सेक्टर-18 के एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर गैराज में घुसकर मारपीट करने और तलवार से हमला करने के आरोप लगाए हैं। आरोपी दीवार फांदकर गैराज में घुसे थे। थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-18 के जयदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अमन ढाबा के पास एक प्लॉट खरीदा था। जहां पर गाड़ियों की मरम्मत का काम होता है। सुबह करीब पौने आठ बजे कुछ लोग उसके गैराज में घुस गए और तलवार व तमंचे हमला कर दिया। इसके बाद सीसीटीवी की डीवीआर और एलईडी भी चोरी कर ले गए। आरोप है कि इस घटना की साजिश कुलदीप सिंह ने की है। आरोपी गोली मारने की धमकी देकर गए हैं।थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।