फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: व्यापारी पर हमला करने का आरोपी मेरठ से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना इसराना क्षेत्र के मांडी गांव में मोबाइल व्यापारी अमित का रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने के आरोपी उपदेश को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत सीआईए-1 की टीम ने शनिवार शाम को आरोपी उपदेश निवासी मांडी को गिरफ्तार किया। जिसे रविवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी विजय ने बताया कि मांडी गांव के अमित ने इसराना थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि उनकी गांव में मोबाइल की दुकान है। एक साल पहले गांव के रिंकू के साथ कहासुनी हो गई थी। इसकी रंजिश में 1 अक्तूबर की रात को रिंकू ने अपने साथी के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
मामले की जांच सीआईए-1 की टीम को सौंपी गई थी। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी उपदेश मेरठ में मौजूद है। जिसके बाद टीम ने मेरठ में दबिश दी और शनिवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथ रिंकू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया। रिमांड के दौरान उसके कब्जे से डंडा बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही रिंकू के ठिकानों का पता कर दबिश दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें