फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चाकू के बल पर महंत से लूटपाट करने वाले नाबालिग सहित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नांगलखेड़ी के नजदीक जीटी रोड पर पैदल जा रहे महंत से चाकू की नोक पर नकदी व मोबाइल लूटने के मामले में सीआईए-1 ने एक नाबालिग और एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान संजय निवासी विकास नगर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 25 हजार रुपये नकदी और लूटा गया फोन बरामद की। जिसके बाद नाबालिक को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर उसे बाल सुधार गृह भेजा और आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी संजय सेक्टर 18 में नाला पुलिया के पास घूम रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर काबू कर पूछताछ की तो आरोपी ने नौ नवंबर की रात अपने दो साथियों के साथ मिलकर महंत से 75 हजार रुपये व फोन लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी संजय की निशानदेही पर वारदात में शामिल उसके एक नाबालिग साथी आरोपी को मंगलवार सुबह डिटेन किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी संजय ने बताया कि उसने विकास नगर में चिकन कार्नर की शॉप कर रखी है। नाबालिग व मनीष निवासी विकास नगर उसके पास दुकान पर आते थे। 9 नवंबर की देर शाम तीनों मिलकर चिकन कार्नर शॉप पर शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान तीनों और पार्टी करने के लिए लूटपाट करने की फिराक में पैदल पैदल अनाज मंडी कट जीटी रोड पर आ गए। मनीष के पास चाकू था। तीनों को नांगल खेड़ी के नजदीक शराब ठेके से थोड़ा पहले जीटी रोड पर बाबा पैदल जाते दिखाई दिया। तीनों आरोपी बाबा के साथ मारपीट कर नकदी व मोबाइल फोन छीन फरार हो गए। तीनों आरोपियों ने लूटी गई नकदी को बांट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें