करीब एक माह से कॉलेज जा रही दो छात्राओं का पीछा करते हुए फब्तियां कसने
और छेड़छाड़ के मामले में पीड़ित एक छात्रा ने बुधवार को परिजनों को सूचित
कर दिया। सूचना मिलते ही कॉलेज पहुंचे परिजनों ने दो युवकों को धर दबोचा और
पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि शेष चार युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है।
आरकेएसडी
कॉलेज में पढ़ रही छात्रा ने सुबह करीब साढ़े दस बजे परिजनों को सूचित
किया। सूचना मिलते ही छात्रा के पिता कॉलेज पहुंचे। जहां परिजनों ने छात्रा
द्वारा दी गई सूचना के अनुसार दो युवकों को धर दबोचा।
मामले की सूचना
हेल्पलाइन पर दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची महिला पीसीआर इंचार्ज
ने दो युवकों को दबोच लिया। छात्रा ने परिजनों को बताया कि कॉलेज के छह
लड़के पिछले एक माह से उसका पीछा कर रहे हैं।
वह अपनी एक सहेली के साथ कॉलज
में आती है। रास्ते में तीन मोटरसाइकिल सवार छह युवक उन्हें कई बार रोक कर
फब्तियां कसते थे। इसकी शिकायत उन्होंने कॉलेज के प्रोफेसर को भी की थी।
लड़की ने बताया कि कॉलेज के अंदर भी आरोपी छात्र और उसके दोस्त उसको
बार-बार परेशान कर रहे थे।
जब भी वह कॉलेज से घर जाती थी तो ऑटो का पीछा
करते हुए घर तक पहुंच जाते थे। एक बार उन्होंने ऑटो को रोकने का भी प्रयास
किया। छात्रा ने बताया कि हद तो तब हो गई जब छह युवक उसके घर के सामने जाकर
खड़े हो गए। छात्रा ने बताया कि इनमें से एक युवक पहले फब्तियां कसकर बाद
में सॉरी बोलने के लिए आ जाता था। इससे तंग आकर मजबूरन परिजनों को सूचित
करना पड़ा।