शनिवार को आरोपी हुआ गिरफ्तार
एसपी ने इस मामले की जांच सीआईए-1 की टीम को सौंपी थी। टीम आरोपी महेंद्र की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने उसके बारे में पता किया तो पता चला कि महेंद्र यूपी के बदायूं जिले के अमरदई गांव का रहने वाला है। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। शनिवार देर शाम को पुलिस ने रिफाइनरी रोड के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि आरोपी और मृतका के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था। वह रोज-रोज के झगड़ों से तंग आ गया था। जिस कारण उसने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में ग्रिल में साड़ी बांधकर वह नीचे उतरा था और भाग गया था। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। साथ ही चाकू बरामद करने का भी प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।
गंगाराम कॉलोनी में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। सोमवार को हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय
ये भी पढ़ें: Haryana: गला रेतकर हत्या, किराए के मकान में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस कर रही जांच