फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मकान से चोरी जेवरात बिकवाने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2026 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में चोरी का आरोपी। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने देवी मंदिर के पीछे उत्तम नगर स्थित एक मकान से चोरी हुए सोने के जेवरात बिकवाने वाले आरोपी को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देसराज कॉलोनी निवासी रूपसिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 हजार रुपये की नकदी बरामद कर शनिवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए थ्री प्रभारी सुभाष ने बताया कि पुलिस टीम ने 29 जुलाई को चोरी का खुलासा करते हुए देसराज कॉलोनी निवासी मुख्य आरोपी गोलू उर्फ अखमिचा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में गोलू ने स्वीकारा था कि उसने उत्तम नगर निवासी शुभम के घर की अलमारी से सोने का मंगलसूत्र, तीन अंगूठियां, चांदी की पाजेब, कड़े व चेन चोरी की थी।
गोलू ने चोरी के सोने के जेवरात अपने दोस्त रूपसिंह के माध्यम से 65 हजार रुपये में बेचे थे। इसमें से उसने रूपसिंह को 15 हजार रुपये दिए थे और बाकी पैसे नशे व खाने-पीने में खर्च कर दिए थे। पुलिस ने पूर्व में मुख्य आरोपी गोलू से चांदी के जेवरात और 13 हजार रुपये बरामद कर उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को पुलिस ने जेवरात बिकवाने वाले आरोपी रूपसिंह को भी धर दबोचा। आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसे मिले 15 हजार रुपये में से उसने तीन हजार रुपये खर्च कर दिए थे। पुलिस ने उसके पास से शेष 12 हजार रुपये बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें